जन्मदिवस पर उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन से मिले सांसद संजय भाटिया, जनहित के मुद्दों पर सक्रियता की सराहना
BOL PANIPAT : नई दिल्ली, 29 जुलाई। राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस आत्मीय मुलाकात की जानकारी सांसद संजय भाटिया ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से साझा की।

संजय भाटिया ने अपने संदेश में कहा कि संसद परिसर में माननीय उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति के स्नेहपूर्ण शब्द, शुभकामनाएँ और प्रेरक मार्गदर्शन उन्हें जनसेवा के कार्यों में निरंतर ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे।
मुलाकात के दौरान उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा में संजय भाटिया की सक्रिय संसदीय भूमिका की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से जनहित से जुड़े विषयों को निरंतर सदन में उठाने, आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखने तथा विकासोन्मुख मुद्दों पर गंभीरता से आवाज बुलंद करने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाती है। उन्होंने संजय भाटिया को जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
उल्लेखनीय है कि संसद के वर्तमान मानसून सत्र में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे हरियाणा सहित राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों को राज्यसभा में प्रमुखता से उठा रहे हैं। ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, आयुष, सड़क संपर्क तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर उनके द्वारा लगातार प्रश्न पूछे जा रहे हैं और केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है।
संसदीय कार्यवाही में उनकी सक्रिय भागीदारी, तथ्यपरक प्रस्तुति और जन सरोकारों के प्रति स्पष्ट प्रतिबद्धता को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। जन्मदिवस के अवसर पर हुई यह मुलाकात उनके सार्वजनिक जीवन में एक प्रेरणादायी और गरिमामय क्षण के रूप में देखी जा रही है।

Comments