Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


शिक्षित समाज होने पर ही राष्ट्र का निर्माण संभव है: अनुराग ढांडा

By LALIT SHARMA , in Politics , at November 22, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा आज जिला पानीपत का दौरा किया।कोरी समाज द्वारा आयोजित की गई सभा में मुख्य अतिथि अनुरागढांडा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा आज व्यक्ति को समृद्ध बनाने के लिए शिक्षा का होना बहुत जरूरी है अगर हमारा समाज शिक्षित होगा तो हमारा प्रदेश हमारा राष्ट्र समृद्ध होगा। मूलभूत सुविधाएं मिलने से प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी होगी बेरोजगारी दूर होगी सेविंग बढ़ेगी जिससे राष्ट्र समृद्ध होगा ।
इस मौके पर कोरी समाज द्वारा अनुराग ढांडा का पानीपत नूर वाला आने पर फूलमाला से स्वागत किया। प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी सुखबीर सिंह मलिक एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा अनुराग ढांडा का स्वागत किया गया।
प्रदेश ज्वाइंट सेक्टर सुखबीर सिंह मलिक ने कहा शिक्षित समाज ही बच्चों की उज्जवल भविष्य के लिए सार्थक रहता है अगर हमारे बच्चे पढ़े लिखे होंगे तो बेरोजगारी दूर होगी साथ में मूलभूत सुविधाएं मिलने पर चर्चा की ।
रामकुमार कोरी एवम आम आदमी पार्टी नेत्री नीलम परनामी द्वारा आयोजित की गई सभा में कोरी समाज के साथी रहे कर्मवीर, पंकज, सतीश, सुभाष ,ओमवीर, मांगेराम, ब्रह्मपाल ,परविंदर कुमार, इंद्रपाल, सुरेश कुमार, राजकुमार, प्रमोद नहर माजरा, डॉ विनोद, सुभाष, मेहर सिंह, शीशपाल, गुरुदेव, ब्रह्मपाल, बिजेंदर, रामेर, जनेश्वर, देवी सिंह, महक सिंह, ओमवीर कबीरपंथी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किय।

अनुराग ढांडा इस दौरान आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी सूरजभान राठी के पिताजी की 13वीं पर शोक करने पहुंचे ।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राजकुमार मुंडे प्रदेश संयुक्त सचिव एस सी अनिल रंगा नीलम प्रणामी राजेंद्र राठी मुकेश शर्मा सूरजभान राठी बजिंदर राठी देवेंद्र सलूजा रमेश कुमार मैं बहुत से कार्यकर्ता शामिल रहे

Comments