Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


यमुना के तटबंधों को मजबूत करने के लिए नहीं किया कोई काम: राकेश चुघ

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 8, 2024 Tags: , , ,

-पिछले साल की बाढ़ से हुआ हजारों लोगों को नुकसान. मंडरा रहा बाढ़ का खतरा: राकेश चुघ

BOL PANIPAT , 8 जुलाई, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ ने पानीपत में यमुना नदी के तटबंधों के मजबूत नहीं करने से मंडरा रहे बाढ़ के खतरे को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून के सीजन को देखते हुए यमुना नदी के तटबंधों को मजबूत करने के लिए बीजेपी सरकार ने कोई काम नहीं करवाया। पिछले साल भी बाढ़ से हजारों लोगों का जान माल का नुकसान हुआ था। इसके बावजूद भी बीजेपी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। बीजेपी सरकार को किसानों और लोगों से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले बार बाढ़ से हुए नुकसान के हजारों आवेदन आए थे, लेकिन बीजेपी ने एक भी पैसे का मुआवजा जारी न कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया। आज स्थिति ये कि पानीपत जिले के जिन किसानों की फसल पानी में डूबी थी। वहां आजतक भी सूखी रेत की सफाई नहीं हुई है। इसके साथ पिछली बार की बाढ़ से कोई सबक लेने का काम नहीं किया गया। पानीपत में यमुना के किनारे पिछले एक दशक से तटबंधों को मजबूत करने का कोई काम नहीं हुआ। इसके कारण हर बार मानसून की बारिश में पानीपत में बाढ़ आ जाती है। वहीं बीजेपी सरकार की शह पर पानीपत में अवैध खनन का काम जोरों पर चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पानीपत जिले में यमुना नदी ने खूब उत्पात मचाया था। उसके तटबंधों को मजबूत करने का भी कोई काम नहीं किया गया। पानीपत के लोगों के जान माल से बीजेपी सरकार को कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी केवल अपनी राजनीति में मशगूल है। पिछले बार भी नदी के तटबंधों को मजबूत करने के लिए जो करोड़ों रुपए आए थे, वो भी वापस चला गया, लेकिन बीजेपी सरकार ने कोई भी काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि बीजेपी सरकार ने पिछली बार की बाढ़ से कोई सबक नहीं लिया है। बीजेपी सरकार इस बार भी महज खानापूर्ति करने का काम करवा रही है। बरसात शुरू होने के बाद ही नदियों के तटों पर पत्थर डालने का काम शुरू किया है। इस बार भी पानीपत में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अगर, मुख्यमंत्री नायब सिंह को लोगों की जान माल की परवाह नहीं है। तो लोग इसका जवाब आने वाले चुनावों में वोट की चोट से देने का काम करेंगे। इस बार पानीपत के लोग बीजेपी को सबक सिखाने का काम करेंगे।

Comments