स्वीप गतिविधियां तेज करें अधिकारी: एडीसी
-समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे स्वीप अभियान: एडीसी
BOL PANIPAT , 14 सितंबर। जिला स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं एडीसी डॉक्टर पंकज यादव ने स्वीप गतिविधियों को तेज करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान जिले में पूरी तेज गति से चल रहा है और सरकारी व निजी संस्थाओं का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वीप के तहत गतिविधियों को आयोजित किया जाए व समाज के सभी वर्गों तक स्वीप गतिविधियों को पहुंचाया जाए।
एडीसी ने जिले में ग्रामीण स्तर पर कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को ग्रामीणों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग में मतदाता के महत्व को लेकर अवेयरनेस बढ़ाने हेतु कदम उठाए जाएं ताकि जिले में आगामी 5 अक्टूबर के दिन अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित किया सके।

Comments