मतदाता जागरुकता अभियान में तेजी लाए अधिकारी : डीसी
-स्वीप गतिविधियों के तहत लोगों को करें जागरूक–एडीसी
BOL PANIPAT , 10 मई। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि मतदान जागरूकता को सार्थक बनाने के लिए स्वीप अभियान में तेजी लाई जाए। लोकसभा आम चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए कुछ दिन शेष बचे हैं, इसलिए इन दिनों में सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक मतदाता जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया जाए ताकि जन-जन तक मतदान का संदेश पहुंचे।
डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि स्वीप अभियान से संबंधित आयोजित की जा रही गतिविधियों को आगे बढ़ाएं। जिला के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में मतदान की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाए ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को मतदान के प्रति जागरुक किया जा सके।
एडीसी एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर पंकज यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम चलाए जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को शतप्रशित मतदान के लिए जागरूक करना है। मतदाता जागरूकता किसी भी चुनाव के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसमें जिला के स्कूल, एनजीओ व सामाजिक संस्थाएं अपनी अहम भूमिका निभाते हुए अपने दायित्व को निभाएं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने अन्य त्योहारों को मनाते हैं उसी प्रकार जिलावासी लोकतंत्र के पर्व को उत्साह व हर्षोल्लास से मनाएं और लोकतंत्र का पर्व देश का गर्व के संकल्प के साथ शत प्रतिशत मतदान करें।
डॉ पंकज यादव ने कहा कि जिला में स्वीप अभियान के तहत सभी विभाग व धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं आगे आएं और अधिक से अधिक मतदान की अपील करें क्योंकि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए अधिक से अधिक मतदान जरुरी है।

Comments