शहीदी दिवस पर जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी ने शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को किया नमन
BOL PANIPAT , 23 सितंबर। शहीदी दिवस के अवसर पर उपायुक्त डाक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारियों ने जिला सचिवालय परिसर में स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए वीर जवानों द्वारा दिए गए बलिदान को देशवासी सदैव याद रखेंगे। शहीदों का त्याग और देशभक्ति की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
जिला सैनिक बोर्ड की ओर से शहीदों की स्मृति को नमन करते हुए उनके आदर्शों और देशसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सुबेदार सुरेंद्र पहल, सुबेदार रणधीर जागलान, हवलदार रामकरण, जयकुमार, राजबीर,दीपक, जीत सिंह,संजय,नायक संदीप दीक्षित, इंजीनियर सुशील माहला सहित अन्य सैनिक व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Comments