खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह को एक आरोपी गिरफ्तार. चोरी किए सामान को बेचने की फिराक में घूम रहा था.
BOL PANIPAT , 21 मार्च : सीआईए टू पुलिस टीम ने थाना सेक्टर 13/17 क्षेत्र के अंतर्गत खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को शुक्रवार देर शाम को खोतपुरा चंदौली रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गढ़ सरनाई गांव निवासी सचिन के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्घ किस्म का एक युवक प्लास्टिक कट्टे में सामान लेकर खोतपुरा चंदौली रोड पर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सामान चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सचिन पुत्र खजान नाथ निवासी गढ़ सरनाई के रूप में बताई। पुलिस ने प्लास्टिक कट्टे को खोलकर जांच की तो स्टार्टर व बिजली की तार मिली। सामान बारे पूछताछ करने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने गढ़ सरनाई गांव निवासी अपने एक साथी आरोपी के साथ मिलकर 14 मार्च को गढ सरनाई व बबैल गांव के खतों में कई ट्यूबवेलो से चोरी करना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में बबैल निवासी नरेश पुत्र पृथी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने व फरार उसके साथी आरोपी ने ट्यूबवेलों से स्टार्टर व तार चोरी करने के बाद दो हिस्सों में बाट लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया वह अपने हिस्से में आए चोरी के सामान को बेचने के लिए शुक्रवार शाम को खोतपुरा चंदौली रोड पर ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी सचिन के कब्जे से बचे उसके हिस्से में आया चोरी का स्टार्टर व तार बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। चोरी की वारदात में शामिल फरार इसके साथी आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments