ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन : दुकान में अवैध रूप से शराब बेचते युवक को गिरफ्तार किया. 73 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब जब्त.
BOL PANIPAT , 16 दिसंबर : अपराध, नशा व शराब तस्करी सहित अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉट स्पॉट अभियान के तहत थाना समालखा पुलिस टीम ने सोमवार को खलीला रोड पर दबिश देकर दूकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेत्रत्व में पानीपत पुलिस द्वारा अभियान के तहत लगातार अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध 73 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब जब्त की।
थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सोमवार को थाना समालखा पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की खलीला रोड पर धर्म काटे के सामने बनी दुकान में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर शराब बेच रहे युवक को हिरासत में लिया। साथ ही एक्साइज इंस्पेक्टर को सूचना देकर मौके पर आने बारे आग्रह किया। युवक को शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सुकुल पुत्र अरविंद निवासी भटपुरा फरूखाबाद यूपी के रूप में बताई। मौके से अवैध देसी व अंग्रेजी शराब की 34 बोतल, 58 अध्धे व 41 पव्वे बरामद हुए।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया अवैध शराब को जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एक्साईज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी सुकुल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments