Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाएं होंगी पुरस्कृत

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 22, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 22 मई – भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कॉर्पोरेट हाउस, ऑटो इण्डस्ट्रीज एवं उनकी एसोसिएशन , विश्वविद्यालय की संस्थाएं, गैर सरकारी संगठनों की विभिन्न एजैन्सियां और ट्रस्ट सोसाईटी आदि को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए ‘यातायात एवं हाईवे करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री हरदीप सिंह दून (आईपीएस) ने बताया कि बताया कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जो संस्थाएं अच्छा कार्य कर रही हैं , उनको भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
इसके लिए इच्छुक संस्था मंत्रालय की वैबसाइट https://morth.nic.in पर पंजीकरण के लिए 30 मई 2023 आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में इच्छुक संस्थाएं अपने-अपने प्रस्ताव ऑनलाईन पोर्टल पर भेज सकते हैं। हार्ड कॉपी पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे हरियाणा करनाल के दूरभाष नम्बर 0184-2255900 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments