एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया।
BOL PANIPAT : आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। मुख्यातिथि की भूमिका किरण मेहँदीरत्ता ने निभाई । निर्णायक मंडल की भूमिका अध्यापिका आरती दुर्गा एवं अध्यापिका रंजीता ने निभाई। प्रतियोगिता में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आरंभ गायत्री मंत्र से हुआ। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी, आदि में नृत्य करके बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों में बहुत उत्साह और जोश देखा गया। हर प्रतिभागी अपनी कला में खरा उतरा। तालियों की गड़गड़ाहट कार्यक्रम में उत्साह और जोश भर रही थी।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
· कक्षा पहली व दूसरी से – अवनी प्रथम , लीशा व दृश्या द्वितीय , दक्षिता तृतीय स्थान पर रही।
· कक्षा तीसरी से पांचवी तक-खनक प्रथम, देवश्री द्वितीय तथा आराध्या तृतीय स्थान पर रही।
अंत में प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों की कला की सराहना करते हुए कहा कि हर एक बच्चे में छिपी हुई प्रतिभा दिखाई दे रही थी। जीतने की होड़ में हर प्रतिभागी अपना हुनर दिखा रहा था । उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार व सर्टिफिकेट दिए। मंच संचालन अध्यापिका महक व छात्र तनिश द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

Comments