Monday, October 19, 2026
Newspaper and Magzine


‘एक समय की बात‘ कार्यक्रम का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 31, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 31 मई 2022, सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत में ‘एक समय की बात‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर एवं मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आजकल के बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर दादा-दादी, नाना-नानी जी की शिक्षाप्रद कहानियांे के माध्यम से अपनी संस्कृति से जोड़े रखना रहा। आज मोबाइल के क्रांतिकारी कदम ने उन बच्चों से बचपन के साथ-साथ अपनी संस्कृति के ज्ञान को खो दिया है। जो कि भारतीय परम्परा के विरूद्ध है। आज दयाल सिंह स्कूल में उसी संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए मोबाइल के नुकसान बताते हुए अपने माता-पिता , गुरू, दादा-दादी, और नाना-नानी के सम्मान के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा दूसरी के छात्रों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के लिए स्वागत गीत गाया। कक्षा प्रैप-1 के छात्रों ने ‘दादी माँ ओ दादी माँ‘ गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा प्रैप-2 के विद्यार्थियों ने ‘मेरा जूता है जापानी‘ और दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ‘ गीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके बाद विद्यालय पहुँची दादी माँ और नानी माँ ने बच्चों को परियों , देवी-देवताओं और नैतिक शिक्षा पर आधारित कहानियाँ सुनाकर बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता कुमार तोमर एवं मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स ने धन्यवाद पत्र और फूलदान देकर बुजुर्गों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान एवं सेवा करनी चाहिए और उनके अनुभवी जीवन के ज्ञान से शिक्षा लेकर अपनी संस्कृति को मजबूत बनाना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राइमरी विभाग के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने अपना अमूल्य सहयोग दिया।

Comments