Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जमीनी विवाद में किसान व पुलिस पर फायरिंग करने मामले में और दो आरोपियों को सहारनपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पानीपत पुलिस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 14, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 अक्तूबर 2025, सीआईए थ्री पुलिस की टीम रिसपुर गांव के खेतों में किसान व पुलिस पर फायरिंग करने की वारदात में शामिल और दो आरोपियों को सोमवार को यूपी के सहारनपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपियों की पहचान यूपी के सहारनपुर जिले के गांव घाटमपुर निवासी सादिक व गंगौह निवासी कासिम उर्फ लाला के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले पहले गिरफ्तार हो चुके दो नाबालिग सहित नो साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने सोमवार को पूछताछ में बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

मामले में पुलिस द्वारा पहले यूपी के शामली जिले के तितरवाडा गांव निवासी जुनैद, मोहम्मदपुर राई निवासी उवेश, मवी निवासी निर्मला, दीपक व सोनीपत के झंझार गांव निवासी आसिफ, रिजवान, शाबिर व दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके पास से 6 देसी पिस्तौल, 12 रौंद, 1 स्कार्पियों गाड़ी, 1 बाइक व 3 डंडे बरामद कर नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह व आरोपी जुनैद, उवेश, निर्मला, आसिफ, रिजवान, दीपक व शाबिर को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना सनौली में रिसालू निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी रिसपुर गांव में 11 एकड़ जमीन है। वर्ष 2011 से जमीन पर उनका कब्जा है। खेत में पनीरी लगा रखी थी। 16 जून को वह खेत में काम कर रहे थे। तभी यूपी के मोई गांव के रमेश, रामरत्न, गुरदीप, दीपक, राजेश, अमित अपने साथ 20-25 अन्य युवकों को लेकर खेत में आए। सभी हथियारों व लाठी डंडों से लैस होकर ट्रैक्टर, स्कार्पियों व बाइकों पर सवार होकर आए और उनके खेत की जुताई करने लगे। उनके विरोध करने पर मारपीट की।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची। आरोपियों ने उन पर व पुलिस पर फायरिंग कर दी और जांन से मारने की धमकी देकर हथियारों को लहराते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना सनौली में बीएनएस की धारा 190,191(3), 115(2), 329(3), 109(1), 351(3) व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments