पानीपत ग्रामीण आप प्रत्याशी सुखबीर सिंह मलिक ने वार्ड 26 में की जनसभा.
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी हल्का पानीपत ग्रामीण के उम्मीदवार सुखबीर सिंह मलिक ने आज सुबह एक जनसभा को सम्बोधित किया । वार्ड 26 में आयोजित जनसभा में उनका वार्ड वासियों ने फूल मालाओं व बुके देकर स्वागत किया ।रामस्वरूप कालोनी व आसपास की कॉलोनी से आए लोगों ने सुखबीर मलिक के पक्ष बैलेट नंबर 5 पर वोट करने के लिए कर संकल्प लिया। सुखबीर सिंह मलिक ने कालोनी में आने वाली सभी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया।
सभी कॉलोनियों में सबसे बड़ी समस्या पानी की निकासी की है। जो पिछले 10 सालों में बहुत तेजी से बढ़ी है। सड़कों की हालत खस्ता है जगह-जगह खड़े हैं सुखबीर सिंह मलिक ने कहा हमारी सरकार बनते ही मेरा पहला काम हल्का पानीपत ग्रामीण की पानी की निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि आप की पांच गारंटी है आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर यह पांच गारंटी जरूर दी जाएगी 24 घंटे मुफ्त बिजली । हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक। हर गांव में अच्छा सरकारी स्कूल। महिला सम्मान राशि सभी महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह देंगे और बेरोजगारी दूर करने के लिए इंडस्ट्री की स्थापना की जाएगी।
इसके अलावा पेल्हड़ी अर्जुन नगर गोपाल कॉलोनी बलदेव नगर शाम को कुलदीप नगर वार्ड 26 में जनता ने भरपूर स्वागत किया।
पानीपत ग्रामीण में चारों तरफ से आम आदमी पार्टी की लहर बनती दिख रही है जनता ने भी इस पर बटन नंबर 5 पर मोहर लगाने के लिए और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर राजकुमार मुंडे देवों सलूजा मनमोहन सिंह कृष्ण मालिक हरीश बजाज होशियार सिंह अमित नवरा सरदार जॉनी सग्गू राजेंद्र राठी प्यारेलाल गुप्ता मुकेश शर्मा संदीप मनचंदा वह बहुत से साथी शामिल रहे

Comments