Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


जिला सचिवालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आज होगी प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित: रितु चहल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 17, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 जून। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार विभाग द्वारा एक्सीज बैंक के माध्यम से पानीपत जिला में बिजनेस डेवलॉपमेंट एग्जिीक्यूटिव के 15 पदों को भरने के लिए बुधवार 18 जून को एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 18 जून बुधवार को प्रात:10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लघु सचिवालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय, चतुर्थ तल, कमरा नम्बर- 420 में यह प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता, न्यूनतम दंसवी पास और जिनकी उम्र 18 से 26 साल हो अपने सम्बंधित दस्तावेजों और पासपोर्ट साइज फोटो सहित उक्त स्थल पर समय अनुसार पंहुचकर प्लेसमेंट ड्राइव का लाभ उठा सकते हैं।

Comments