Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


गुरू सुदर्शन लाल के शताब्दी वर्ष पर प्रभात फेरी निकाली


BOL PANIPAT : 4 अप्रैल 2022, गुरू सुदर्शन लाल के शताब्दी वर्ष पर श्री स्वेताम्बर जैन सभा अग्रवाल मण्डी ने प्रभात फेरी निकाली. गौतम जैन संजय जैन ने बताया 4 अप्रैल 2022 से राष्ट्रीय जैन सन्त सुदर्शन लाल जी महाराज का 100 वा शताब्दी वर्ष शुरु हो रहा 4 अप्रैल 2023 तक राष्ट्रीय संत श्री सुदर्शन लाल जी महाराज का 100 वां शताब्दी वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा जिसके सुभारम्भ पर आज अग्रवाल जैन स्थानक से प्रभात फेरी सुरु होकर जी टी रोड़ गीता कॉलोनी रेलवे रोड़ होती हुई.

अग्रवाल मण्डी सम्प्पन हुई व स्थानक में प्रवचन हुए सभी ने बताया जैन स्थानक में हर महीने एक घंटे का जाप होगा अलग अलग जगहब्लड कैम्प लगायें जायेंगे अलग अलग गांव व कॉलोनियों में फ्री आँखों के कैम्प हेल्थ कैम्प आँखों के फ्री ऑपरेशन कराये जायेंगे हर रविवार को भण्डारा लगाया जायेगा.

पानीपत में जहाँ जरूरत होगी वाटर कूलर लगायें जायेंगे बेरोजगार युवकों को रोजगार दिया जायेगा जैन समाज की हर जरूरत मंद बेटी की शादी में सहयोग दिया जायेगा विकलांग कैम्प लगाये जायेंगे जिसमें जिसमें दिव्यांगों को फ्री कृतिम अंग व्हीलचेयर बैसाखी हाथ रिक्शा व जरूरत का सामान मुहैया कराया जाएगा.

सुबह 8,से 10 सभी स्थानको में प्रवचन होंगे व उसके पश्चात भण्डारा लगाया जायेगा तथा जप तप सामयिक वर्तो के द्वारा गुरुदेव के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जायेगी व गुणगान किया जायेगा ये प्रोग्राम पूरे वर्ष चलेंगे व पूरा शताब्दी वर्ष बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ पूरे उत्तर भारत में मनाया जायेगा व गुरु भगवन्तों को समर्पित किया जायेगा प्रभात फेरी मे सैकड़ो आदमी औरते व बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाग लिया.

मोके पर गौतम जैन जगदीश जैन विजय जैन सुरेन्द्र जैन नरेश जैन संजय जैन नरेश जैन प्रवीन जैन रामप्रसाद जैन श्रीपाल जैन आशीष जैन आदिश जैन अमित जैन मोहित जैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Comments