Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने जूनियर गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता भूमिका को किया सम्मानित

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 23, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :  डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने 23 अप्रैल 2025 को जूनियर गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता भूमिका को हार्दिक बधाई देते हुए सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता 15 से 20 अप्रैल 2025 तक हिसार में अंडर– 17 एशियन बॉक्सिंग  नेशनल द्वारा आयोजित एवं एशियाई ओलंपिक परिषद और विश्व बॉक्सिंग द्वारा समर्थित रही। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा नौवीं  से भूमिका ने अपने कठिन अभ्यास एवं सूझ-बूझ से स्वर्ण पदक प्राप्त कर स्कूल के नाम को बुलंदियों पर पहुँचाया। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा प्रतिभा का धनी होता है। जरूरत है, उसे पहचानने की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाने एवं जीवन लक्ष्य प्राप्त करने हेतु उत्साहवर्धन किया और इसी प्रकार जीवन में सफलता पाने हेतु अपना शुभाशीष दिया।

Comments