Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जिला नेहरू युवा केन्द्र टीम द्वारा इसराना गांव में आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 11, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT ,11 फरवरी – जिला नेहरू युवा केन्द्र टीम द्वारा इसराना गांव के ग्राम सचिवालय में आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के अनेकों लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संचालन कर रही जिला युवा अधिकारी स्नेहलता व कार्यक्रम सहायक कनिका त्रिपाठी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर जिला नेहरू युवा केन्द्र की टीम ने गांव के युवाओं को आत्म निर्भर बनने के गुर भी सिखाये। इस कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

Comments