वी बी ग्राम जी को रद्द करने और मनरेगा को बहाल करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया
BOL PANIPAT : 23 जून भारतीय खेत मजदूर यूनियन के देशवयापी आहवान पर आज बीकेएमयू के कार्यकर्ताओं ने वी बी ग्राम जी को रद्द करने और मनरेगा को बहाल करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
बाद में बीकेएमयू के एक प्रतिनिधिमण्डल ने उपायुक्त पानीपत को प्रधानमंत्री के नाम एक मांगपत्र दिया। बीकेएमयू के प्रदेश उपाधयक्ष कामरेड दरियाव सिंह कशयप ने कहा कि वी बी ग्राम जी मनरेगा की जगह नही ले सकता, मनरेगा ग्रामीण मजदूरों को काम मांगने का अधिकार देता है। जबकि वी बी ग्राम जी के आने से यह अधिकार और ग्राम सभाओं की भूमिका को दरकिनार कर दिया जायेगा।
प्रधानमंत्री के नाम दिये मांगपत्र में मनरेगा को बहाल करने, साल में 200 दिन काम और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने, काम पर हुई दुरघटना में मृत्यु व अपंगता की स्थिति में 10 लाख रुपये मुआवजा देने के साथ विस्तारित करने आदि मांगें शामिल हैं।
इस अवसर पर यूनियन के जिला सचिव भूपेंद्र कशयप, कानूनी सलाहकार पवन कुमार सैनी, ब्रेकथ्रू के संजय कुमार, शीश राम तोमर, ओम प्रकाश कशयप, धनपत सुताना आदि भी उपस्थित रहे।

Comments