Monday, May 4, 2026
Newspaper and Magzine


झंडा रस्म व गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 12, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 12 अक्टूबर  2023, आज न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब, तहसील कैम्प पानीपत का झंडा रस्म व गणेश पूजन के साथ शुभारम्भ हो गया। झण्डा रस्म नोतन दास सोनी व गणेश पूजन सोमनाथ चोपड़ा के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। रामलीला के सभी पदाधिकारी, कलाकार व सदस्य समय पर रामलीला स्टेज पर पहुंच गये और हजूम की शक्ल में तहसील कैम्प का भ्रमण किया। तत्पश्चात मंत्रोच्चारण के साथ झंडा रस्म व गणेश पूजन किया गया। रामलीला का उद्घाटन शुक्रवार को होगा जिसके मुख्य अतिथि वरिंदर शाह , वरिष्ठ कांग्रेस नेता होंगे। सचिव कमल नयन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया शुभारम्भ के साथ ही रामलीला मंच पर पहला ड्रामा ‘राम-जन्म’ खेला जाएगा। इस ड्रामे को प्रमोद चोपड़ा निर्देशित  कर रहे हैं। इस ड्रामे के लिए कलाकारों ने 10 दिन पहले से ही उनके दिशा निर्देश  में तैयारियाॅं शुरू कर दी हैं। इस ड्रामे में दशरथ की भूमिका में अमृत मुसाफिर, वशिष्ठ की भूमिका में राकेश बाबा तथा श्रृंगी ऋषि की भूमिका में टेक चन्द सोनी होंगे। हारमोनियम व ढोलक पर दिनेश  वर्मा व कमल सम्मी होंगे। मंच का संचालन धर्मपाल चोपड़ा करेंगे। ज्ञात रहे कि यह रामलीला विभाजन के बाद से 1954 से लगातार चली आ रही है। रामलीला किसी भी वर्ष बंद नहीं हुई। इस रामलीला के सभी कलाकार अवैतनिक कार्य करते हैं । रामलीला का मंचन दशहरा के एक दिन बाद तक चलेगा और श्रीराम राजतिलक के साथ सम्पन्न होगा। इस क्लब पर राम की लीला देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और पंडाल हमेशा दर्शकों से भरा रहता है।  

Comments