Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


क्षेत्र के विकास को लेकर सांसद कृष्ण लाल पवार ने की करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराने की घोषणा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 18, 2024 Tags: , , , , ,

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश शामिल हुए पांच बड़ी दुनिया के  देशों की ताकतों में: सांसद संजय भाटिया

-प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिए मुफ्त गैस कनेक्शन

BOL PANIPAT ,18 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वीरवार को मडलौडा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम का आज ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम दिन रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं ,बुजुर्गों  व युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश एलईडी वैन के माध्यम से सुना। कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार बाली शर्मा ने बेहतरीन रागनियां प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। स्कूली बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद कृष्णलाल पवार ने  मडलौडा में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की घोषणा करते हुए विकास कार्यों को और गति देने  की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र में राज्य सरकार ने किसान मजदूर के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की है जिनका वर्तमान में बड़े स्तर पर लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने व उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए नई-नई योजनाएं सरकार द्वारा लागू की जा रही हैं।
उन्होंने किसानों से इफको द्वारा तैयार नैनो यूरिया व डीएपी का ड्रोन के माध्यम से प्रयोग करने व जहर मुक्त खेती करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ड्रोन से छिडक़ाव के लिए किसान को महज 100 रुपए प्रति एकड़ देना होगा, बाकि खर्च सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि ज़िले मै ड्रोन से  4 हजार एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 2 हजार एकड़ के लिए किसानों ने अभी तक पंजीकरण कराया है। राज्य सभा सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना सासन व प्रशासन का प्राथमिक दायित्व है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद का उद्देश्य भी यहीं है।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने ग्रामीणों से मंच से नीचे उतर कर सीधा संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश को मजबूती मिली है। आज हम दुनिया की पहली पांच आर्थिक मजबूती वाले देशों में गिने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है 2047 से पूर्व ही हम विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से भारत माता की जय के नारों का संबोधन कराया व इस विकसित भारत भारत संकल्प यात्राओं की सफलताओ को लेकर बधाइयां भी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आयुष भारत योजना पर बोलते हुए कहा की 30 करोड से ज्यादा लोगो को अब योजना का लाभ मिला है यात्रा के तहत 55 करोड लोगो तक लाभ पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि 2 लाख 15 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायत तक यह यात्रा पहुंच चुकी है जहां उमंग उत्साह के साथ देश भर में इसका स्वागत किया गया है। उन्होंने आयुष योजना के बारे में लोगो को अवगत कराते हुए कहा कि जिन। ग्रामीणों की एक लाख 80 हजार से तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय है वाले परिवार भी मात्र 1500 रूपये वार्षिक जमा करवाकर आयुष्मान चिरायु योजना का लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आमजन तक सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए। उन्होंने लोगो से योजनाओं की जानकारी अवश्य लेने साथ ही अपने परिवारजनों, पड़ोसी और मित्रगण को सूचित करने  का आहवान किया।
उन्होंने कहा कि  सरल हरियाणा पोर्टल पर 682 आनलाइन सेवाएं चलाई गई हैं,जिनका घर बैठे नागरिक लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ïट, एडीसी वीना हुडा, एसडीएम मनदीप,तहसीलदार अजय सैनी, बीडीपीओ सुरेंदर, सीएमओ जयंत आहूजा, डीएसपी कृष्ण लाल, सीएम जीजीए अवतिका थरेजा, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, सरपंच सरोज देसवाल, भारतीय जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता, बीईओ मुनिष गुप्ता, ब्लॉक समिति चेयरमैन हरपाल मलिक,रोशन लाल माहला, टेकराम, सूबेदार राजकुमार, राजेश देशवाल, पब्लिक हैल्थ एसडीओ विरेन्द्र, बिजली विभाग के एसडीओ सत्यवान के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments