जिला प्रशासन द्वारा नीट परीक्षा आयोजन को लेकर की गई समीक्षा बैठक।
BOL PANIPAT , 27 अप्रैल। डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में आगामी रविवार को आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उन्होंने बैठक में परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णत: पारदर्शी, नकल-विहीन एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता को सख्ती से रोका जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था एवं उनकी सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। प्रश्नपत्रों की सुरक्षित वितरण एवं संग्रहण की व्यवस्था को मजबूत किया जाए। परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों या गलत सूचनाओं पर तत्काल नियंत्रण किया जाए। डीसी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे, पानीपत एसडीएम मनदीप कुमार , समालखा एसडीएम अमित कुमार , सीएमओ डॉ विजय मलिक, विवेक चौधरी, जीएम रोडवेज विक्र्रम, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीईओ राकेश बूरा, डीएसपी सुरेश सैनी, परीक्षा संयोजक सहित विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments