नागरिकों के पैमाने पर खरा उतर रहा समाधान शिविर: उपायुक्त डॉ. विरेंन्द्र कुमार दहिया।
-नागरिकों की ज्यादातर समस्याओं का हो रहा मौके पर समाधान।
-सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर प्रशासन कर रहा तैयारी।
-गुरूवार को समाधान शिविर में मिली 86 समस्याएं, समाधान के दिये निर्देश।
BOL PANIPAT , 12 दिसंबर। हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश में आम नागरिक की समस्याओं के समाधान को लेकर समाधान शिविरों का आयोजन कर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर हल करने को लेकर प्रयासरत है। इसी उददेश्य को पूरा करने को लेकर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर नागरिकों के पैमाने पर खरा उतर रहे हैं। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी जन समस्याओं पर गौर करके उनका समाधान निकालतेे हैं। उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि समाधान शिविर में भी अगर समस्याओं का समाधान नहीं होता तो फिर समाधान का और कोई जरिया नहीं है। पहले अधिकारी समस्याओं को समझे फिर उसका समाधान करें। देरी का ठोस कारण के बाद ही समस्याओं को रजैक्ट करें। समाधान शिविर में गुरूवार को 86 समस्याएं आई जिनके अति शीघ्रता से समाधान करने के उपायुक्त ने निर्देश दिये।
उपायुक्त ने बताया कि अब शहर के हाईवे पर कैमरे लगाये जायेगे व सडक़ दुर्धटनाओं को रोकने के लिए ट्रैक्टरों व रेहड़ों पर शहर में पाबंदी लगाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर ली है। रिक्वरी वैन खरीदने के भी उपायुक्त ने निर्देश दिये हैं। उपायुक्त ने बताया की शहर में इस प्रकार की व्यवस्था की जायेगी की शहर का नाम आये तो दूसरे शहर के लोग पानीपत का नाम ऐतिहासिक नगरी के अलावा साफ सफाई वाले शहर के नाम के साथ पुकारे।
उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविरों का एक ही उददेश्य है जिले को समस्याओं से मुक्त करना। इसमें उन्हें कामयाबी भी मिल रही है। उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं की समस्याओं के समाधान में समय ना लगाये। जो लोग सर्दी के मौसम में आपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं उन्हे आश्वासन ना दे बल्कि उनकी समस्याओं किा समाधान करें।
उपायुक्त ने आम जन की सुनवाई करते हुए एक शिकायतकर्ता जगदीश वासी सेक्टर 12 की समस्या पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिरारी को शिविर को व्यवस्था देने के आदेश दिये। एक अन्य शिकायतकर्ता सुनील वासी सौदापुर ने उपायुक्त से राशन डिपों को दौबारा प्रारंभ करने की अपील की। उपायुक्त ने खादय एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
शिविर में पहुंचे हिरालाल वासी वधवा राम कालोनी ने उपायुक्त से विधुर पेंशन बनावाने का अनुरोध किया। इस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को तत्काल पेंशन बनावाने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने कहा कि जो पात्र सभी नार्म पूर्ण करता हैं वह पेंशन का पात्र है उसके कार्य में देरी नहीं होनी चाहिये।
एक अन्य प्रार्थी देवेंद्र वासी जौरासी ने उपायुक्त से दिव्यांग पेंशन बनाने के लिए प्रार्थना की उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये व जल्द से जल्द पेंशन बनवाने के लिए कहा। उपायुक्त ने कहा कि हमें मानवता का ध्यान रख कर दिव्यांगों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने चाहिये।
एक अन्य प्रार्थी ने प्रशासन से आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई। प्रार्थी पिंकी पत्नी कुलदीप वासी उग्रा खेंडी ने उपायुक्त के समक्ष अपना दुखड़ा रोया व बताया कि वह कैंसर की मरीज है। उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। इलाज कराने में असमर्थ है। उन्होंने प्रशासन से इस घड़ी में मदद करने की प्रार्थनी की। उपायुक्त ने सीटीएम को इस पर संज्ञान लेने के निर्देश दिये। समाधान शिविर में और भी कई विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिये।
हरि नगर के राजकुमार ने प्रशासन से उनके प्लाट का कब्जा दिलवाने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक लौकेंद्र ने राजकुमार के मामले का अध्ययन कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आम जन की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से ले। उनमें देरी ना करें।
इस मौके पर एसपी लोकेन्द्र सिंह, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, सीएमओ जयंत आहुजा, डीएफएससी नीतू, डीडीपीओ मनिष मलिक, एलडीएम राजकुमार, पशु चिकित्सक अशोक लोहान, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, पुलिस विभाग के कैंपलेड अधिकारी सुरेश, सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश, संजीव शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments