Saturday, March 14, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा अनुसूचित आयोग के चैयरमेन रविन्द्र बलियाला का पानीपत पहुंचने पर सरदार अमरजीत सिंह ने किया स्वागत

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 30, 2025 Tags: , , ,

कांग्रेस के राज रोज़ होते थे अनुसूचित जाति के भाईओं पर हमले : रविन्द्र बलियाला

BOL PANIPAT : 30 अप्रैल,हरियाणा अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष रविंद्र बलियाला आज असंध रोड स्थिति पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरदार अमरजीत सिंह कोहली के कार्यालय पर पहुंचे जहां अमरजीत सिंह कोहली ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इस अवसर रविन्द्र बलियाला ने कहा की कांग्रेस के राज में  हर रोज़ अनुसूचित जाति के भाईओं पर हमले होते थे. अनुसूचित जाति के लोगों का उत्पीड़न आम बात हो गयी थी। उन्होंने कहा की इस बढ़कर दुःख की बात ये की तत्कालीन सरकार दोषिओं पर कार्यवाही ही मुश्किल करती थी उसके लिए आंदोलन करने पड़ते  थे. उन्होंने गोहाना तथा मिर्चपुर काँड़ों का ज़िक्र किया
रविन्दर बलियाला ने कहा कि प्रदेश भर मे अब आयोग तत्परता  से कार्यवाही करता हैँ। उन्होंने कहा कि आयोग के दरवाजे सभी अनुसूचित जाति भाईयों के लिये खुले है.। प्रदेश में आयोग किसी पर भी ज्यादती  नहीं होने देगा  

Comments