युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर चोट मारने मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 23 जुलाई 2024, थाना सनौली पुलिस ने अधमी गांव में मंदिर के पास बाइक सवार युवक पर चाकू से वार कर गंभीर चोट मारने की वारदात में सलिप्त दूसरे आरोपी को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गौरव निवासी अधमी के रूप में हुई।
थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में गांव निवासी अपने साथी आरोपी सद्दाम, सन्नी, मन्नू व पहले पकड़े जा चुके साथी आरोपी आशीष के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी गौरव को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
यह है मामला
थाना सनौली में सन्नी पुत्र सुभाष निवासी नन्हेडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 5 जून की देर शाम वह गांव जलमाना से बाइक पर सवार होकर गांव अधमी के रास्ते से होते हुए घर लोट रहा था। जब वह अधमी गांव में मंदिर के पास पहुंचा तो अधमी निवासी सद्दाम, गौरव, सन्नी, मन्नू व आशीष ने उसका रास्ता रोककर बाइक को रूकवा लिया। बाइक रोकते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी गौरव, सन्नी, मन्नू व आशीष ने उसको पकड़ लिया और सद्दाम ने उसकी कमर व गर्दन पर चाकू से वार कर चोट मारी। थाना सनौली में सन्नी की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments