दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत में सेमिनार का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत में चार्ली ग्रुप एमिग्रेशन की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनिता कुमार तोमर एवं मुख्याध्यापिका डाॅ0 नीलम वत्स द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया । सेमिनार का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को विदेशों में शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी देना रहा ।

चार्ली ग्रुप के सी. ई. ओ. नितिन नागपाल ने यू.के, यू.एस.ए., कनाडा और आस्ट्रेलिया में कौशल पर आधारित शिक्षा एवं भिन्न-भिन्न प्रकार के रोजगार से संबंधित कोर्स में प्रवेश पाने के लिए नियम एवं मानदंडों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर चार्ली ग्रुप की ओर से स्वाति नागपाल और कुमारी मनिषा मौजूद रही ।
अंत में अध्याापिका नीधि शर्मा ने चार्ली ग्रुप के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया ।

Comments