Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


राजस्व अधिकारियों से मिलकर कराएं खेवट सम्बन्धी समस्या का निपटारा-डीसी सुशील सारवान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 5, 2022 Tags: , , , ,

-कानूनगो और पटवारियों को काम मे लगाने के निर्देश।

BOL PANIPAT : 5 मार्च- डीसी सुशील सारवान ने जिला के सभी लोगों से अपील की है कि अगर जिनकी जमीन की खेवट इकठ्ठी है और उसमें कोई नया मालिक आ गया है वे उसको राजस्व विभाग के अधिकारियों से मिलकर अलग करवा लें।

उपायुक्त सुशील सारवान ने शनिवार को लघु सचिवालय में इससे संबंधित बैठक में भी संबंधित अधिकारियों से विचार विर्मश किया और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने लंबित कार्यों को 31 मार्च से पहले निपटा लें। खेवट सम्वन्धी जो भी दिशा निर्देश सरकार की ओर से जारी किए गए हैं उन पर अमल करके काम करें। सभी सांझेदारों को नोटिस भेजे जाएं कि वे आपसी सहमति से खेवट को अलग करवा लें नहीं तो राजस्व विभाग के अधिकारी स्वयं नियमानुसार खेवट को अलग कर देंगे।

सभी कानूनगो और पटवारियों को इस काम मे लगाया जाए। यह काम प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव के मौजिज लोगों को भी इस काम मे शामिल किया जाए और उनसे इस काम मे सहायता ली जा सकती है। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी,सीटीएम राजेश सोनी,अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रविन्द्र मलिक सहित डीआरओ व अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments