Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने संत निरंकारी समागम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर निरंकारी संस्था के कार्डिनेटर्स व पुलिस अधिकारियों की समागम स्थल पर बैठक लेकर सुरक्षा संबंधित निर्देश दिए.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 14, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 नवम्बर 2022, पानीपत जिला के गांव भोड़वाल माजरी स्थित संत निरंकारी समागम स्थल पर 16 से 19 नवम्बर तक आयोजित होने वाले 77वें समागम समारोह के मध्यनजर सुरक्षा व्यवस्थों को लेकर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने वीरवार 14 नवम्बर को निरंकारी संस्था के कार्डिनेटर्स व पुलिस अधिकारीयों की समागम स्थल पर बैठक लेकर सुरक्षा के संबंध में विशेष रूप से सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि समागम में श्रद्वालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। समागम में व्यवस्था बनाए रखने में तैनात पुलिस अधिकारी व कार्डिनेटर्स एक दूसरे के साथ मेल जोल बनाकर रखें। समागम स्थल के प्रवेश द्वार पर मुस्तेदी के साथ गहनता से चेकिंग करें। स्थल पर सभी पुलिसकर्मी व कार्डिनेटर्स आईकार्ड लगाकर रखें।
भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन व जीटी रोड स्थित फुट ओवर ब्रिज पर क्षमता से ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं को एक साथ प्रवेश न करने दें। सुरक्षा के सभी मानकों की पालना करें। समागम स्थल पर संस्था की और बनाए गए कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखे।
उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की और से समागम स्थल सहित आस पास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किये गए है। जिस भी अधिकारी कर्मचारी या वालिंटियर्स की समागम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में ड्यूटी लगी है, वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं। सभी का व्यवहार सोम्य हो।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि संत निरंकारी समागम स्थल पर 1 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे। इनमें 30 इंस्पेक्टर व 8 डीएसपी का नेत्रत्व रहेंगा। वर्दी के साथ साथ सिविल पाश्चात में भी पुलिकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। पुलिस की 4 जिप्सी पर एलएमजी मशीनगन लगा दी गई है। 49 मोर्चो पर बनाए गए है और प्रत्येक पर 2 जवान हथियार व दूरबीन से लैस तैनात रहेंगे। 5 पीसीआर व 9 राइडर निरंतर गश्त पर रहेंगी। 4 ब्लाक में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। वाहनों के लिए 5 पार्किग बनाई गई है। इसके साथ ही समागम स्थल पर बनाए गए कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस और समागम कमेटी के मैंबर मिलकर कंट्रोल रूम की व्यवस्था संभालेंगे। वाहन चालक जीटी रोड पर निर्धारित स्टेंड पर ही वाहनों को रोके जिससे कि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे और श्रद्वालूओं को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स, उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र कादियान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी, संत निरंकारी संस्था से जोगिंद्र सुखीजा कोर्डिनेटर, रिटायर्ड कर्नल हरविंद्र गुलेरियां इंचार्ज सुरक्षा व काफी संख्या में वालिंटीर्यस व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Comments