पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों एवं महिला विरूध अपराध व जागरूकता कार्यक्रमों में विशेष भूमिका निभाने वाली सामाजिक संगठनो की महिलाओ को किया सम्मानित
BOL PANIPAT : 08 मार्च 2022, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों एवं महिला विरूध अपराध व जागरूकता कार्यक्रमों में विशेष भूमिका निभाने वाली सामाजिक संगठनो की महिलाओ को किया सम्मानित।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने लघु सचिवालय में तृतीय तल पर स्थित अपने कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करते हुए सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। समाज के हर क्षेत्र में नारी बखूबी अपनी भागीदारी का निर्वहन कर रही है। दुनिया में कोई भी महापुरुष हुआ हो उसकी सफलता के पीछे नारी की ही अहम भूमिका है। महिलाओं को समाज के उत्थान के लिए आगे आकर हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए। समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं अपना विशेष स्थान बना रही हैं। नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। संसार को स्वर्ग बनाने में नारी शक्ति की अहम भूमिका होती है। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। इस अवसर पर उन्होने महिला सशक्तिकरण में आगे भी मुख्य भूमिका निभाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया। जिला पानीपत पुलिस महिलाओं की सुरक्षा व उन्हे सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए 7*24 घंटे तत्पर है।

इनको किया सम्मानित :
समाज सेविका सविता आर्य, महिला उप-निरीक्षक गायत्री, महिला उप-निरीक्षक संगीता, महिला सहायक उप-निरीक्षक संतोष, महिला सहायक उप-निरीक्षक आशा, महिला मुख्य सिपाही सुमन, महिला मुख्य सिपाही सोनिया, महिला मुख्य सिपाही मुकेश, महिला सिपाही ज्योति व महिला सिपाही सोनिया।
इस अवसर पर उप-पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार, सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई प्रमोद व रिडर एएसआई सुभाष मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पुलिस की तरफ से और भी अनेक कार्याक्रम आयोजित किये गए :
उप-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार ने जीटी रोड पर स्थित जिनवाणी विद्या भारती स्कूल में पहुंचकर छात्राओं व स्कूल के स्टाफ को महिला सुरक्षा व उनके अधिकारों बारे जानकारी देकर जागरूक किया। वही औधोगिक सैक्टर-29 व पुराना औधोगिक क्षेत्र में फैक्टरीयों में पहुंचकर वहा कार्य करने वाली महिलाओं को भी जागरूक किया गया। इस दौरान बताया गया किसी भी प्रकार के शोषण उत्पीड़न को सहन ना करें। महिलओं/छात्राओं को अच्छे बुरें की पहचान करके बुराई का विरोध करना चाहिए और अपने साथ होने वाली छेड़-छाड़ छिटाकसी इत्यादी घटनाओं का स्वय उसी समय विरोध करके अपराधी को सबक सिखाना चाहिए। इसके लिए महिलाओं को अपने अंदर आत्म विश्वास पैदा करके जागरूक होने की जरूरत है। अपराध को सहना व अनदेखा करने का अर्थ है हम अपराधी को मोका दे रहे है। वही अपराधी के खिलाफ आवाज नही उठाने से उसके होसले बुलंद हो जाते है और वह इसी का फायदा उठाते हुए बड़ी वारदातों को अंजाम दे जाते है।

मुसिबत के समय डायल 112 पर काल करे पुलिस टीम सहायता के लिए तुरंत आपके पास पहुंचेगी। हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओ को सुरक्षित माहौल देने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न को सहन न करे बल्कि उसके खिलाफ बुलंद आवाज उठाएं। कोई भी छोटी या बड़ी घटना हो तो तुरंत अपने माता-पिता, परिजनों, अध्यापकों को बताए। घटना की सूचना बारे तुरंत स्थानीय पुलिस को भी सूचित करें। अपराध को छुपाना भी एक अपराध है। हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं/छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे है। महिला हेल्प लाईन नंबर 1091 की सहायता से महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। जरूरत पड़ने पर आप महिला थाने के हेल्प लाईन नंबर 1091 पर कॉल करे पानीपत पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है ।
जिला न्यायवादी राजेश चौधरी ने महिला पुलिस अनुसंधानकर्ताओं को विशेष कार्यशाला के दौरान पॉक्सो एक्ट व महिला विरूध अपराध की कार्रवाही बारे अवगत करवाया
महिला पुलिस अनुसंधानकर्ताओं के लिए लघु सचिवालय में तृतीय तल पर स्थित जिला पुलिस विभाग के सभागार में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में विशेष निमंत्रण पर पहुंचे पानीपत जिला न्यायवादी राजेश चौधरी ने महिला अनुसंधानकर्ताओं को महिला विरूध अपराध व पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। महिला अनुसंधानकर्ताओं ने इस दौरान अनुसंधान से संबधित विभिन्न सवाल जवाब जिला न्यायावादी के समुख रखे गए। जिला न्यायवादी रोजश चौधरी ने मौके पर ही प्रत्येक सवाल के संबध में गहनता से जानकारी देकर कार्रवाही की प्रक्रिया बारे विस्तार से समझाया गया। इस दौरान उप-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार व महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला भी मौजूद रही।

Comments