अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई. “ऑपरेशन आक्रमण” पानीपत पुलिस की 82 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 53 आरोपी किए गिरफ्तार.
अवैध 2 देसी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 6 किलो 400 ग्राम गांजा, 18 बोतल देसी शराब, चोरी की 4 बाइक व एक ई रिक्शा बरामद
4 पीओ, 3 बेल जंपर, संगीन मामलों के 4 आरोपियों के अतिरिक्त पुराने केसो के 43 आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 26 मार्च 2023, पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल आईपीएस के आदेशानुसार अपराधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए रविवार सुबह 6 बजे से बाद दोपहर 12 बजे तक चलाए गए “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन आईपीएस की अगुवाई में पानीपत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई की। जिला पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थान पर दंबिस देकर आपराधिक मामलों में संलिप्त 53 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत जिला में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 82 टीमें गठीत कर जिसमे कुल 206 जवानों को शामिल कर सभी को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए थे। सभी टीमें रविवार सुबह 6 बजे से ही अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ में सक्रिय हो गई थी। टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दंबिस देते हुए गैर कानूनी कार्यों व आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, गैम्बलिग एक्ट व मादक पदार्थ अधिनियम में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 मुकदमें दर्ज किए गए। जिनमें 2 आरोपियों से 2 अवैध देसी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए, दो आरोपियों से 6 किलों 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ, दो आरोपियों से 18 बौतल देसी शराब बरमद हुई व एक आरोपी को सट्टा खाईवाली करते गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा बाइक चोरी के तीन आरोपियों को अलग-अलग स्थान से काबू कर जिनके कब्जे चोरी की 4 बाइक व एक ई रिक्शा बरामद की गई। इसके साथ की 4 पीओ, 3 बेल जंपर व संगीन मामलों में फरार चल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वही पुराना आपराधिक मामलों में 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
वही थाना तहलसील केंप क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों हरिसिंह कॉलोनी में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति अखिलेश पुत्र काली प्रसाद निवासी भोयर चोबे बस्ती यूपी हाल किरायेदार हरिसिंह कॉलोनी को सेक्टर 18 में गंदा नाला के पास से काबू करने में कामयाबी हासिल की।
अपराधियों की धरपकड़ के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिये जिले में समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण जैसे अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा की किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, अपराध शाखा, चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 नंबर पर दे। सूचना देने वाले की पहचा पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी, वही आरोपियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

Comments