Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राज्य स्तरीय कृषि विकास मेला 28 फरवरी से लाडवा में: उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 25, 2026 Tags: , , , ,

-मेले मे किसानों को नई तकनीकों, उन्नत बीजों, आधुनिक कृषि यंत्रों तथा सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

-हर खंड से किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

-हर खंड से जाएंगी बसे

BOL PANIPAT , 25 फरवरी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा 28 फरवरी से 1 मार्च तक लाडवा (कुरुक्षेत्र) में राज्य स्तरीय कृषि विकास मेले का आयोजन किया जा रहा है।

  उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि कृषि विकास मेला किसानों के लिए नई तकनीकों, उन्नत बीजों, आधुनिक कृषि यंत्रों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। डॉ. दहिया ने बताया कि जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के समन्वय से अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त डॉ. दहिया ने अधिकारियों को सभी खंडों से किसानों को बसों के माध्यम से मेले में लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ दहिया ने बताया कि प्रत्येक खंड से कम से कम एक बस के माध्यम से किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिकतम संख्या में किसान मेले का लाभ उठा सकें।

उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए यात्रा के दौरान भोजन अथवा मेले स्थल पर भोजन पैकेट की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए होने वाले व्यय को राज्य योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. दहिया ने किसानों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में मेले में पहुंचकर आधुनिक कृषि तकनीकों और नवीन अनुसंधान का लाभ उठाएं तथा अपनी आय बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाएं।

Comments