Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


4x 400 मीटर रिले रेस प्रतियोगिता में छात्रा अंजलि, तन्नू, वंदना तथा अंशिका ने ब्रांज मेडल जीते.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 9, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी.पीजी महाविद्यालय की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक एथलेटिक मीट 2024 – 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते | महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 06 से 08 नवंबर 2024 तक कुरुक्षेत्र के श्री द्रोणाचार्य स्टेडियम में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र की वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया इसमें हमारे कॉलेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया तथा 4x 400 मीटर रिले रेस प्रतियोगिता में छात्रा अंजलि, तन्नू, वंदना तथा अंशिका ने ब्रांज मेडल जीते | विजेता खिलाड़ियों के कॉलेज पहुंचने पर प्रबंध समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी तथा प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. राजेश कुमार और परमजीत कुंडू को बधाई दी|  इस अवसर उपप्राचार्या डॉ. शशि प्रभा, डॉ. सुनित शर्मा एवं अन्य प्राध्यापकगण  व सेवादार मदन मौजूद रहे| 

Comments