Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(पी जी)महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इंटर कॉलेज वुशू प्रतियोगिता में पदक जीते .

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 25, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(पी.जी.) महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विद्यालय में अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंटर कॉलेज वुशू प्रतियोगिता में पदक जीतकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया है । महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 24 फरवरी को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के शूटिंग हॉल (स्पोर्ट्स कांप्लेक्स) में संपन्न हुई । डॉ. राजेश ने बताया कि व्यक्तिगत सपर्धा में लड़की वर्ग में 32 कि.ग्रा. भार वर्ग में B.Com-I की छात्रा सोनी ने रजत तथा 60 कि.ग्रा. भार वर्ग के B.Com-I की ही छात्रा प्रियांशी सैनी ने पदक जीता । वहीं लड़के वर्ग में 56 कि.ग्रा. में राहुल, 60 कि.ग्रा. में लिकेश, 65 कि.ग्रा. में आर्यन तथा 70 कि.ग्रा. भार  में गुरमीत ने क्रमशः मेडल जीते ।महाविद्यालय प्रबंधक समिति से रवि गोसाई तथा प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मालिक ने महाविद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा शारीरिक शिक्षा विभाग को बधाई दी । रवि गोसाई ने बच्चों को खेलों के बारे में प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों से बच्चों सर्वांगीण विकास होता है । प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने बताया कि हमारे खिलाड़ियों ने हर बार की तरह इस बार भी बेहतर प्रदर्शन किया है और हमारे खिलाड़ी आगे ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे । विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि छात्रा सोनी यूनिवर्सिटी में कैंप लगाएगी तथा अब “यूनिवर्सिटी ऑफ़ कश्मीर” श्रीनगर में होने वाली आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी शिरकत करेगीं। इस अवसर पर खेल कमेटी, सहायक प्रो. नीतू, लिपिक प्रवीन तथा गणेश उपस्थित रहे ।

Comments