Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गीता यूनिवर्सिटी में आयोजित “Vyakhyan 2nd Annual Lit Fest” आई बी महाविद्यालय के छात्रो ने मारी बाजी |

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने डॉ. सुनीता ढांडा के निर्देशन में गीता यूनिवर्सिटी में आयोजित “Vyakhyan 2nd Annual Lit Fest” में हिस्सा लिया | इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय  के छात्र तुषार ने हरियाणवी लोकगीत एवं छात्र ख़ुशी ने हिमाचली लोकगीत में हिस्सा ले क्रमश: द्वितीय व  तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया | कॉलेज परिसर  में पहुँचने पर प्रबंधन समिति ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए  कामना की | प्रबंधक समिति के महासचिव माननीय एल. एन. मिगलानी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में सहभागिता से विद्यार्थियों को अपनी कला, ज्ञान और योग्यता का बोध होने के साथ ही चुनौतियों का सामना करने कि शक्ति मिलती है | कॉलेज प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से हम स्वयं का मूल्यांकन कर सकते है | आधुनिक शिक्षा में संगीत को सम्मिलित करना परम आवश्यक है | भाग-दौड़, अव्यवस्थित दिनचर्या, थकान, तनाव आदि का शमन संगीत से किया जा सकता है | संगीत हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है | भावों की सरलतम एवं मधुरतम अभिव्यक्ति ही लोकगीत है | विजेता छात्रों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100/- व द्वितीय विजेता को 1100/- नकद राशि के साथ स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए |  इस अवसर पर डॉ. नीलम, डॉ. निधान सिंह, डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. भगवंत कौर एवं डॉ. मोनिका सोनी मौजूद रहे | 

Comments