राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए 02 नवंबर तक जमा करवाएं अपने आवेदन-एडीसी वीना हुड्डा
BOL PANIPAT , 8 अक्टूबर। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा एवं हरेडा ने वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बिजली की खपत को कम करने व ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा 2 लाख तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें औद्योगिक, व्यावसायिक, सरकारी व गैर सरकारी संस्थान शामिल हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए इच्छुक व्यक्ति, संस्था या उद्योगपति अपना आवेदन 2 नवंबर तक अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय स्थित नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के कमरा नंबर-03 में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 मेगावाट से अधिक लोड के बड़े औधोगिक व व्यवसायिक संस्थानों के उपभोक्ता को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार राशि के तौर पर प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जाऐगा। इनमें पंजीकृत एमएसएमई औधोगिक संस्थाएं, जिनका सोलर कनेक्टेड लोड 100 किलोवाट से 1 मेगावाट तक है। उन्होंने बताया कि उनको 2 लाख रुपए तक का इनाम दिया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ऐसे सरकारी भवन एवं कार्यालय जिनका कनेक्टेड लोड 30 किलोवाट से 500 किलोवाट तक है उन्हें 1 लाख रुपए तक का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि किसी व्यक्ति ने ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में विशेष नया अनुसंधान या विकास का कार्य किया है तो उनको भी 2 लाख रुपए तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों में विजेता संस्थान को नकद राशि, शील्ड व प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत दिशा-निर्देशों व संबंधित अधिक जानकारी के लिए हरेडा की वेबसाईट www.hareda.gov.in से अपलोड करें। इस बारे और अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments