Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने किया थाना पुराना औधोगिक का औपचारिक निरीक्षण।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 31, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 जनवरी 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने किया थाना पुराना औधोगिक का औपचारिक निरीक्षण। उन्होने पूरे थाने के रिकार्ड का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियो से जानकारी भी मांगी। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को पब्लिक के साथ बेहतर तरीके से पेश आने की हिदायत दी।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन सोमवार को थाना पुराना औद्योगिक का औपचारिक निरीक्षण करने के लिए थाना पुराना औधोगिक में पहुंचे। इस दौरान उन्होने थाना के रिकार्ड की फाइलों का गहनता से अवलोकन करने के साथ ही कार्य करने में जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है विस्तार से उसकी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने फाईलों की गहनता से जांच की और फाइलों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई और कितनी बाकी है इस बारे पुछताछ करने के बाद जरूरी निर्देश भी दिए। थाने की बैरिक, मैस व मालखाना से लेकर थाने के प्रत्येक कमरे की साफ सफाई का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि थाना पुराना औधोगिक जिले का महत्वपूर्ण थाना है। इसलिए यहा पर पुलिस की क्या कार्यप्रणाली चल रही है इसकी जांच आवश्यक है। तैनात सभी पुलिसकर्मी और अधिकारी जिम्मेवारी व मेहनत के साथ कार्य को करे ताकि क्षेत्र की जनता को इसका फायदा पहुंच सके।

इस दौरान उप-पुलिस ओमप्रकाश व थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज व थाना के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments