BOL PANIPAT – 28 सितंबर 2023 वीरवार को आर्य कॉलेज में कॉलेज की एन.सी.सी. इकाई ने स्वच्छता सप्ताह अभियान की शुरुआत की। एन.सी.सी. इकाई के प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. शिव नारायण ने जानकारी देते हुए बताया की भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, जिसका थीम इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा है चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा 12 बटालियन की आर्य कॉलेज की एन.सी.सी. इकाई ने आज इस एक सप्ताह चलने वाले स्वच्छता अभियान की शुरुआत की जिसमें आर्य कॉलेज की एन.सी.सी. इकाई के केडैटस एक सप्ताह तक कॉलेज चारों प्रांगणों के साथ-साथ कॉलेज के आस-पास की गलियों में भी इस अभियान को चलाकर सफाई करेंगे, और लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी बताया की यह स्वच्छता अभियान हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मोत्सव पर चलाया जा रहा है। जो हम सब को अपने आस-पास की जगहों के साथ-साथ पूरे देश को साफ रखने का संदेश देता है। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
BOL PANIPAT – सोमवार 25 सितंबर 2023, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने बीएससी मेडिकल,नॉन मेडिकल व बीएससी कंप्यूटर सांइस के चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए। जिसमें आर्य कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने केयूके की मेरिट सूची में स्थान बना कर कॉलेज का रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही साइंस विभाग की विभागाध्यक्षा…