Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज के राहुल सैनी का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 25, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – वीरवार 25 जनवरी 2024, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र में आयोजित हुई नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र राहुल सैनी ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट में पांचवां स्थान प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 से 8 फरवरी को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगा जो पूरे आर्य कॉलेज के लिए गर्व विषय है। और हमें पूरा विश्वास है कि राहुल इस प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पदक हासिल करेगा। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर से 9 दिसंबर तक भोपाल में आयोजित हुई 66वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया था। इस शानदार अवसर पर उन्होंने कॉलेज शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश कुमार, कोच राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल, कोच रजनी व अनुप गुलिया को बधाई दी।

साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कॉलेज में कॉलेज की एन.एस.एस इकाई एवं छात्रों द्वारा अपने देश के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी लेने की शपथ ली गई। साथ ही कॉलेज की एन.एस.एस इकाई द्वारा “मेरा वोट-मेरी ताकत” विषय पर नुक्कड़ नाटक कर सभी को जागरूक करने का काम किया गया।

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय बापौली के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिवाच, कॉलेज के मुख्य लिपिक विनीत गर्ग के साथ अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments