इंटर जोनल बेसबॉल पुरुष चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज ने जीता गोल्ड मेडल
BOL PANIPAT- सोमवार 12 फ़रवरी, 2024: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में आयोजित इंटरजोनल बेसबॉल पुरुष चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर आर्य कॉलेज नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया इंटरजोनल बेसबॉल पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के इंडोर कॉम्प्लेक्स में 09 से 11 फ़रवरी तक किया गया। चैंपियनशिप के पहले मैच में आर्य कॉलेज ने यूटीडी कुरुक्षेत्र को 12-0 से, पहले लीग मैच में एस डी कॉलेज पानीपत को 11-1 से, दूसरे मैच मे गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर को 19-2 से, तीसरे मैच मे एस.ए. जैन कॉलेज अम्बाला को 8-4 से हराया । महाविद्यालय की टीम ने सभी टीमों को एकतरफा हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साथ ही महाविद्यालय के सात खिलाड़ियों राजपाल, यशवर्धन, अनेक शर्मा, नवजोत , विष्णु दत्त, सक्षम, आशीष का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है।
डॉ. गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि पर विजेता खिलाड़ियों की विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमें अपने छात्रों पर गर्व है कि वो दिन प्रतिदिन आर्य कॉलेज का नाम रोशन करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं । इस शानदार अवसर पर उन्होंने कॉलेज शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश कुमार, कोच राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल, कोच रजनी व अनुप गुलिया को बधाई दी।

Comments