Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जीत रजत पदक

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at January 22, 2024 Tags: , , , ,

⁃ आर्य कॉलेज के सचिन डागर, साहिल, ज़फर अली और निखिल शेट्टी ने किया केयूके की टीम का प्रतिनिधित्व

BOL PANIPAT – सोमवार 22 जनवरी 2024, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप में  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए रजक पदक जीतकर पदक जीतकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ-साथ अपने अपने प्रदेश हरियाणा का नाम भी रोशन किया। आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आर्य कॉलेज, पानीपत के छात्र सचिन डागर, साहिल, ज़फर अली और निखिल शेट्टी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ये मुक़ाम हासिल किया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के इंडोर कॉम्प्लेक्स में 15 से 20 जनवरी तक किया गया। चैंपियनशिप के पहले मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मंगलौर यूनिवर्सिटी मंगलौर को 3-0 से, दूसरे मैच पुणे यूनिवर्सिटी को 3–0 से, तीसरे मैच मे एडमास यूनिवर्सिटी कोलकाता को 3-0 से, क्वार्टर फाइनल मैच मे एलएनआईपीई ग्वालियर को 3-1 से हराया और सेमीफाइनल मैच में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 3-2 से हराकर फाइनल मैच में जगह बना कर रजत पर कब्जा किया। डॉ. गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि पर विजेता खिलाड़ियों की विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमें अपने छात्रों पर करो है कि वो दिन प्रतिदिन आर्य कॉलेज का नाम रोशन करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं उन्होने इस अवसर पर आ रही है कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभाग का अध्यक्ष डॉक्टर नरेश सैनी प्राध्यापिका मामनी सैनी,डॉ. राजेश टूर्ण, राजिंदर देसवाल,राजा तोमर,सुनील समेत पूरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाई दी।

Comments