ऑल इंडिया रोइंग चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज के योगेश व अंकित ने जीते रजत व कांस्य पदक
BOL PANIPAT : चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया रोइंग चैंपियनशिप का 1 से 5 मार्च के बीच आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के योगेश और अंकित ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रजत व कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। विजेता खिलाडियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ. नीरज ठाकुर ने स्वागत कर उनके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेन्द्र देशवाल व सचिन समेत सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।डॉ. नीरज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया रोइंग चैंपियनशिप का 1 से 5 मार्च के बीच आयोजन किया गया । जिसमें आर्य कॉलेज के खिलाडियों ने अपने खेल का शानदार प्रर्दशन किया। उन्होंने बताया कि बी.ए प्रथम वर्ष के छात्र योगेश ने लाईट वेट में रजत पदक तो वहीं बी.ए प्रथम वर्ष के छात्र अंकित ने ओपन वेट में कांस्य पदक हासिल किया । उन्होंने कहा कि हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है । आर्य कॉलेज के विद्यार्थी केवल शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में ही नहीं बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी कॉलेज और अपने जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। Share this… Whatsapp Facebook Twitter