Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


सचिन,पंकज मिस्टर फेयरवेल व कोमल और शिल्पा चुनी गई मिस फेयरवेल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 8, 2022 Tags: , , ,

-जूनियर्स ने दी सीनियर्स को दी विदाई पार्टी

आर्य पीजी कॉलेज के एम.ए इंग्लिश व बी.ए के विद्यार्थियों द्वारा किया गया विदाई समारोह का आयोजन

BOL PANIPAT –  8 जून 2022, आर्य पीजी कॉलेज के एम.ए इंग्लिश व बी.ए के विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर्स ने सीनियर्स को विदाई पार्टी दी। विदाई समारोह में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर कोषाध्यक्ष, पीयूष आर्य,वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंगला व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता,ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बधाई दी। फेयरवेल पार्टी में एम.ए इंग्लिश की शिल्पा को मिस फेयरवेल व सचिन मिस्टर फेयरवेल चुने गए|

वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंगला ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी तीन वर्ष में आपस में इस तरह जुड़ जाते हैं की कॉलेज उनको अपने परिवार के जैसा लगने लगता है। उन्होंने यह भी कहा की हमें जीवन के अनुभवों से नया सीखने को मिलता है व हमें हमेशा कुछ नया सीखते रहना चाहिए। इस अवसर कला संकाय के सभी प्राध्यापक व प्राध्यापिकाऐं मौजूद रही। 

ये रहे परिणाम :  बी.ए में  मिस फेयरवेल का खिताब कोमल व मिस्टर फेयरवेल का ख़िताब पंकज के सिर सज़ा , मिस डिवाइन दीपांशी, मिस्टर नौटी अमन व मिस चिल्ली सॉस नवजोत को चुना गया।

Comments