Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


रेयंस मिस्टर फेयरवेल व पारुल मिस फेयरवेल चुने गए।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 7, 2022 Tags: , , ,

-जूनियर्स ने दी सीनियर्स को दी विदाई पार्टी

आर्य पीजी कॉलेज के रसायन व भौतिकी विभाग द्वारा किया गया विदाई समारोह का आयोजन

BOL PANIPAT –  मंगलवार 7 जून 2022, आर्य पीजी कॉलेज में रसायन व भौतिकी विभाग द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर्स ने सीनियर्स को विदाई पार्टी दी। विदाई समारोह में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बधाई दी। फेयरवेल पार्टी में पारुल मिस फेयरवेल व रेयंस मिस्टर फेयरवेल चुने गए|

प्राचार्य ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आपसी सामंजस्य की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी तीन वर्ष में आपस में इस तरह जुड़ जाते हैं की कॉलेज उनको अपने परिवार के जैसा लगने लगता है। उन्होंने यह भी कहा की हमें जीवन के अनुभवों से नया सीखने को मिलता है व हमें हमेशा कुछ नया सीखते रहना चाहिए। इस अवसर रसायन व भौतिक विभाग के सभी प्राध्यापक व प्राध्यापिकाऐं मौजूद रही।

ये रहे परिणाम :  पारुल मिस फेयरवेल के खिताब से व मिस्टर फेयरवेल रेयंस को, मिस ऑलराउंडर प्रयांसी को, मिस्टर फोटोजेनिक अवनीश को, मिस बेस्ट परफॉर्मेंस निकिता व श्रुती को, मिस्टर बेस्ट एटरी देव गाँधी को, मिस बेस्ट एटरी अनुप्रिया को, मिस्टर हंक ऑफ द टाउन प्रवेज को, मिस परल ऑफ द इवनिंग कशिश को, मिस दिवा ऑफ द इवनिंग सुहानी को, मिस्टर स्टार ऑफ द इवनिंग मनीष को चुना गया। 

Comments