हत्या के मामले में पांच साल से फरार चल रहा 14वां आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 05 मार्च 2025, देवीलाल कॉम्पलेक्स वाली गली में 27 जुलाई 2020 की रात मनप्रीत उर्फ सोनू (25) की लाठी डंडो से पीटकर हत्या करने मामले में फरार चल रहे आरोपी को सीआईए टू पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम जाटल रोड फ्लाई ओवर पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विक्की निवासी जगजीवनराम कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपी उक्त मामले में 5 साल से फरार चल रहा था। उक्त मामले में इससे पहले 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाठी, डंडे बरामद कर सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर मनप्रीत उर्फ प्रीतम (25) की लाठी डंडो से पीटकर हत्या करने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने पुलिस पकड़ से बचने के पंजाब के पटियाला के मानसा में छुपकर फरारी काटी। आरोपी मंगलवार को पानीपत आया तो पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि बुधवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी विक्की को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
यह है मामला
थाना शहर में 27 जुलाई 2020 को प्रीतम पुत्र दलीप सिंह निवासी महाबीर कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसको सुबह करीब 7:15 बजे सूचना मिली की उसका भतीजा मनप्रीत उर्फ सोनू (25) देवीलाल कॉम्पलेक्स वाली गली में घायल अवस्था में पड़ा है। वह मौके पर पहुंचा तो देखा भतीजा मनप्रीत मृत अवस्था में पड़ा था। उसके सिर पर चोट लगी थी और खून निकला हुआ था। मनप्रीत महाबीर कॉलानी में एसी की दुकान पर काम करता था।
उसने अपने तौर पर छानबीन की तो पता चला बीती रात एसी की दुकान पर मनप्रीत के साथ अनिल पुत्र लक्षमण, आशु पुत्र बाच्छी, विक्की पुत्र राजू, सूरज पुत्र शीलू निवासी जगजीवन राम कॉलोनी ने हाथापाई की। इसके बाद सन्नी, अजय, गोलू, प्रेम उर्फ गोगा, दीपक, गोलू की पत्नी सुमन,अनिल की बहन दर्शना निवासी जगजीवनराम कॉलोनी व अशोक निवासी राजाखेड़ी अन्य कई साथियों के साथ बाइकों पर राड, लाठी, डंडों से लैस लोकर आए और मनप्रीत पर रॉड व डंडो से प्रहार किये। आरोपियों द्वारा मारी चोट के कारण उसके भतीजे की मौत हो गई।
प्रीतम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में अभियोग दर्ज कर पुलिस मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments