Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


लूट की वारदात में संलिप्त फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अगस्त 2022, कन्फेक्शनरी की दुकान पर पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने में संलिप्त फरार चल रहे और एक आरोपी को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शहदाब निवासी कैराना शामली यूपी में हुई।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया जनवरी में दिल्ली पैरलल नहर पर फ्लैट्स के पास स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान में पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी शहदाब निवासी कैराना शामली यूपी को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने बुधवार सायँ मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी शहदाब पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। वारदात में प्रयोग किया अवैध देसी पिस्तौल बरामद करने एवं गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी शहदाब को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया वारदात में संलिप्त आरोपी आकाश निवासी हरिनगर, अजय निवासी खुखराना पानीपत व फजान व शहजाद निवासी कैराना शामली यूपी को गत दिनों गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने साथी आरोपी शहदाब पुत्र इरफान निवासी कैराना शामली यूपी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की दो बाइक व डंडा बरामद कर पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद फरार आरोपी शहदाब की धरकपड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

थाना पुराना औद्योगिक में शशि निवासी शांति नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.

थाना पुराना औद्योगिक में शशि पुत्र रणबीर निवासी शांति नगर पानीपत ने शिकायत देकर बताया था की उसकी दिल्ली पैरलल नहर बाइपास पर फ्लैट्स के पास कन्फेक्शनरी की दुकान है। 29 जनवरी की सायँ तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर दुकान पर आए, उनमे से एक युवक बाइक पर बैठा रहा वही दो युवक दुकान के अंदर आए और सिगरेट मांगने लगे। उसने सिगरेट का नाम पूछा तो एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर छाती पर लगा दी और धमकी दी कि जो कुछ तेरे पास है निकाल कर दे। उसने बचाव करते हुए पिस्तौल को एक तरफ करते हुए आरोपी की गर्दन पकड़ ली। इसी दौरान उसके दूसरे साथी ने पिस्तौल निकाल उसकी सातल में गोली मार दी। वही बाइक पर बैठे युवक ने दुकान में आकर गल्ले से पैसे निकाल लिए। इसी दौरान उसके फोन पर दोस्त प्रवीन का फोन आ गया। उसने प्रवीन को वारदात बारे बताया तो प्रवीन ने कहा वह सहायता के लिए पहुंच रहा है। आरोपी पिस्तौल से उसकी सातल में गोली मारकर मोबाइल फोन व गल्ले से करीब 2 हजार रूपए निकाल कर फरार हो गए। थाना पुराना औदयोगिक पुलिस ने शशि की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ लूट सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments