घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. दो वारदातों का खुलासा. चोरीशुदा 3 मोबाइल फोन व नकदी बरामद.
BOL PANIPAT : 15 मई 2022, समालखा चौकी पुलिस की टीम ने घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को शनिवार शाम माता पुली चौक के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश पुत्र राजकुमार निवासी बाग वाला मोहल्ला समालखा के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी से चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपी राजेश के कब्जे से चोरीशुदा 3 मोबाईल फोन व नगदी बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया। जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
समालखा चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया समालखा चौकी पुलिस की एक टीम शनिवार की शाम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि माता पूली चौक पर संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान राजेश पुत्र राजकुमार निवासी बाग वाला मोहल्ला समालखा के रूप में बताते हुए 13/14 मई की रात समालखा काठ मंडी में एक मकान से दो मोबाईल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में दीपमाला पुत्री सुग्रीव निवासी काठ मंडी समालखा कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
सब-इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी मुकेश से चोरी की अन्य वारदातो बारे गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी ने करीब 10 दिन पहले काठ मंडी समालखा में रात के समय एक मकान से कुछ पैसे व एक मोबाईल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में विनोद बंसल पुत्र जयकिशन दास बंसल निवासी काठ मंडी समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments