चिरायु योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय से पंहुचना चाहिए: सांसद संजय भाटिया
BOL PANIPAT , 9 दिसम्बर। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा शुरु की गई चिरायु योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय से पंहुचना चाहिए। सांसद ने यह बात आज लघु सचिवालय में इस योजना से सम्बंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने शनिवार को कार्ड बांटे जाने के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।
उन्होंने कहा कि जिले में इस योजना के तहत 5 लाख 30 हजार लोगों के कार्ड बनाए जाने हैं। बैठक में उन्हें बताया गया कि अभी लगभग सवा तीन लाख कार्ड बनाए जाने का कार्य प्रगति पर है। शेष लाभार्थियों के कार्ड भी जल्द ही बना दिए जाएंगे।
आज बांटे जाएंगे 25 हजार 614 कार्ड
बैठक में बताया गया कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर 25 हजार 614 कार्ड बांटे जाएंगे। इनमें से कुछ कार्यक्रम शहरी क्षेत्र में होंगे जबकि 70 गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी गांवों में उस गांव के अन्र्तगत बने अटल सेवा केन्द्र के माध्यम से बने कार्डों के पात्रों को संदेश भेजा जाएगा ताकि वे कार्यक्रम में सम्मलित हो सकें।
बिना कार्ड सत्यापन के लाभ नही उठा सकेंगे कार्डधारक
बैठक में सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा ने बताया गया कि कार्डधारकों को योजना के तहत मिलने वाले लाभ को प्राप्त करने के लिए अपने कार्ड का बायोमैट्रिक या मोबाईल पर आने वाले ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करवाना होगा। बिना ऐसा करवाएं किसी स्वास्थ्य संस्थान में जाने पर धारक का कार्ड अमान्य दिखा सकता है। इसलिए कार्ड प्राप्त करने के बाद सभी कार्डधारक व्यक्तिगत रूप से अपने कार्ड का सत्यापन आशावर्कर के पास या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बायोमैट्रिक के माध्यम अवश्य करवा लें ताकि कार्डधारक को किसी चिकित्सा में जाने पर किसी प्रकार की परेशानी ना आए।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गांव अधमी, अदियाना, अहर, अहमदपुर माजरा, अलुपुर, आसन कलां, आटा, बबैल, बाबरपुर, बाल जाटान, बापौली, बराना, बसाड़ा, भलौर, भालसी, बिजावा, भौडवाल माजरी, बुढुनपुर, बुढशाम, चमराड़ा, छाजपुर खुर्द, छिछड़ाना, चुलकाना, डाहर, देहरा, डाडौला, धनशौली, धर्मगढ़, डिडवाड़ी, फरीदपुर, गवालड़ा, हड़ताड़ी, हथवाला, इसराना, जलालपुर, जौंधन कला, जोशी, काबड़ी, कचरौली, खौतपुर, किवाना, कुटानी, कुराड़, मडलौडा, थिराना, महावटी, महराना, माण्डी, नारा, नारायणा, नौल्था, नवादा, निम्बरी, कवी, रायमाल, रैरकलां, राजाखेड़ी, रसुलपुर, रिसपुर, सनौली खुर्द, सिवाह, शहर मालपुर, शाहपुर, सौदापुर, सिकन्दरपुर, तामशाबाद, उग्राखेड़ी, ऊझा, उरलाना कलां, वैसर, वार्ड नम्बर-6, वार्ड नम्बर-12 विद्यानन्द कॉलोनी, वजीरपुर टिटाना में कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

Comments