Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


युवती की हत्या की वारदात का पर्दाफ़ाश. आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 जून 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पानीपत पुलिस ने कुलदीप नगर में रह रही 24 वर्षीय पश्चिम बंगाल निवासी युवती की हत्या की वारदात का पर्दाफ़ाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव गढ़ मानिकचंद्र औरेया यूपी हाल कुलदीप नगर निवासी सुरेश के रूप में हुई है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि कुलदीप नगर में बीती 17 जून का कमरे के अंदर युवती मृत मिली थी। धटना स्थल पर मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी ब्यूटी खातुन 24 के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा परिजनों को मामले की सूचना दी थी। सूचना पर उसके पिता इस्माइल शेख व अन्य परिजन 20 जून को पानीपत पहुंचे। 21 जून को पुलिस ने शव का पीजीआई खानपुर ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौप दिया था। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में शरीर पर चोट मिली थी। पुलिस ने पिता इस्माइल शेख की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में हत्या का अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी। पिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी पांच बेटियों में ब्यूटी खातून सबसे बड़ी थी। वह करीब 5 साल से पानीपत में रहकर एक फैक्टरी में काम कर रही थी। बेटी ने करीब 2 महीने पहले उसको फोन कर बताया था कि वह अब फैक्टरी में साथ काम करने वाले सुरेश नाम के युवक के साथ कुलदीप नगर में किराये के कमरे में रह रही है।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की जांच सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप की टीम को सौंपी थी। सुरेश वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। सीआईए वन पुलिस टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच कर मंगलवार को आरोपी सुरेश को काबड़ी रोड से काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने युवती की हत्या करने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह और ब्यूटी खातुन एक ही फैक्टरी में साथ काम करते थे। दोनों करीब 5 माह से कुलदीप नगर में किराये का कमरा लेकर लिव इन में रह रहे थे। 16 जून की शाम को फैक्टरी से कमरे पर आए तो ब्यूटी खातुन उसके मोबाइल पर किसी युवक के बात कर रही थी। इसको लेकर उसकी कहासुनी हो गई और पास में पड़ा सिलबट्टा (पत्थर) उठाकर ब्यूटी खातून से सिर पर वार कर किया और हत्या कर मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त सिलबट्टा बरामद करने का प्रयास करेंगी।

Comments