देश बढ़ रहा आत्मनिर्भरता की ओर : प्रमोद विज.
-विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं
-सरकार ने रेहडी वालों के लिए 10 हजार रुपए तक की मुक्त ब्याज की दी सुविधा
-लोगों ने किया प्रसारण वैन का स्वागत
BOL PANIPAT , 24 दिसम्बर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वार्ड 22 व 23 में पहुंची विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा कार्यक्रम में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने नागरिकोंं के साथ जन संवाद करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य हर घर को खुशहाल बनाना व प्रदेश को समर्थ बनाना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1.50 लाख वैलनेस सेटर बने गए हैं हर जिले में मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े ।मेडिकल में सस्ता उपचार उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि 9600 जन औषधि केंद्र की स्थापना की गई है इन पर रियायत दामों में लोगों को दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में हम 2047 तक मजबूत व सशक्त होंगे। सभी नागरिकों को वो सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी जिनकी नागरिकों को आवश्यकता है। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं को लोगों के समक्ष रखा व उनके महत्व पर प्रकाश डाला ।उन्होंने लोगों को विकसित भारत के संदर्भ में शपथ दिलाई व स्टालों का अवलोकन किया।

Comments