देश वर्ष 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र. हर व्यक्ति को इस अभियान का बनना होगा हिस्सा: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
शिक्षा मंत्री ने गांव दीवाना में स्कूल के नव निर्मित भवन का किया उद्घाटन
शिक्षा मंत्री ने बच्चों के बीच जाकर किया संवाद
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री का किया अभिनंदन
ग्रामीणों ने पगड़ी पहनकर मंत्री का किया जोरदार अभिनंदन
BOL PANIPAT , 7 अगस्त। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गुरुवार को जिले के गांव दीवाना में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने के बाद स्कूली बच्ची व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सबसे ऊर्जावान युवा शक्ति वाला देश है। यहां के युवाओं का हौसला भरपूर मात्रा में है। यहां के युवा एक बार जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके दम लेते हैं।
उन्होंने बताया कि भारत के साइंटिस्ट एक दिन सूरज पर भी मिशन को भेजेंगे यह हमें विश्वास है। गांव दीवाना में पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बुके देकर मंत्री का अभिनंदन स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनकर उनका अभिनंदन किया। ग्राम पंचायत द्वारा इस मौके पर पगड़ी पहना कर मंत्री को सम्मानित किया गया।
शिक्षा मंत्री ने अपनी संबोधन में कहा कि भारत की संस्कृति अनंतकाल से विकसित रही है हमें अपनी संस्कृति को संजोए रखना है। युवाओं को अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को खोजना है और उसमें निखार लाना है। भारत युवा शक्ति के बलबूते पर 2047 तक देश एक विकसित राष्ट्र के रूप में जाना जाएगा इसको लेकर और प्रयास करने की आवश्यकता है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमें विकसित भारत को लेकर संकल्प लेना है व उस पर अमल करना है। शिक्षा मंत्री ने आह्वान किया की जब हम इस संकल्प के साथ सोएंगे व जागेंगे तो दुनिया की कोई भी ताकत भारत को विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमें अपने जीवन में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को ग्रहण करना है व उनके संदेश पर अमल करना है जिसमें भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कि कर्म करें फल की चिंता मत करें। उन्होंने उपस्थित स्कूल के विद्यार्थियों को कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन को प्राथमिकता देनी चाहिए अपने कार्य को पूरी लगन में निष्ठा से करना चाहिए अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए एक गुरु ही एक ऐसा है जो व्यक्ति को ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं हमारे सामने ऐसे अनंत उदाहरण है जिनमें गुरुओं की बदौलत विद्यार्थियों ने आसमान के चरम को छुआ है। व्यक्ति निर्माण का कार्य गुरु ही कर सकते हैं हमें भारत के लिए तन मन समर्पित होकर देश की सेवा करनी है।
शिक्षा मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को आह्वान किया कि सभी देश को विश्व गुरु बनाने के इस अभियान का हिस्सा बने। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं बुजुर्गों महिलाओं की बदौलत हम इस लक्ष्य को बहुत जल्द पूरा करेंगे। इस मौके और उन्होंने स्कूली बच्चों के बीच जाकर संवाद किया व उनके शिक्षा के अनुभव जाने तथा उन्हें आशीर्वाद दिया।

Comments