Tuesday, December 9, 2025
Newspaper and Magzine


राजकीय एंव निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में किए गए आवेदनों के लिए सीईटी परीक्षा के दृष्टिïगत दाखिला कार्यक्रम की बढ़ाई गई तिथि: प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 24, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 जुलाई। आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में स्थित सभी राजकीय एंव निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चलाए जा रहे विभिन्न इंजीनियरिंग तथा गैर इंजीरिनयरिंग व्यवसायों में सत्र 2025-26 के दाखिले हेतू विगत 27 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसके तहत अब दाखिला प्रक्रिया का तीसरा चरण 22 से 26 जुलाई तक पूर्ण होना था।

उन्होंने बताया कि सीईअी परीक्षा के दृष्टिगत अब तीसरे चरण के दाखिलों के लिए दस्तावेजों की फिजिकल वैरिफिकेशन 22 से 25 जुलाई व 28 जुलाई को की जाएगी। उन्होंने बताया कि फीस जमा (सत्यापन/सीट आवंटन के बाद) 22 जुलाई से 29 जुलाई तक की जाएगी।

इसके अतिरिक्त चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया के तहत 30 जुलाई को रिक्त सीटों की सूची चस्पा की जाएगी। 30 व 31 जुलाई को विकल्पों/वरीयताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खुला रहेगा। 4 अगस्त को मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की जाएगी। 4 से 9 अगस्त तक दस्तावेंजों की फिजिकल वैरिफिकेशन की जाएगी। 4 से 9 अगस्त तक दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत व सीटें आवंटित होने उपरांत फीस जमा की जाएगी। आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने प्रार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे दाखिला वैबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहे।

Comments